JAC EXAM 2026 : JAC (झारखंड एकेडमिक काउंसिल) मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं 2026 का डेट शीट जारी कर दिया है। 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होगी। बता दें कि जैक की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन फार्म 18 नवंबर से आनलाइन भरे जा रहे है, जो 12 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे। आवेदन पत्र जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरे जा रहे है।
दसवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल
3 फरवरी: आईआईटी एवं अन्य व्यावसायिक विषय
4 फरवरी: हिंदी कोर्स ए एवं बी
5 फरवरी :वाणिज्य और संस्कृत
6 फरवरी: उर्दू बांग्ला ओड़िआ
7 फरवरी :सामाजिक विज्ञान
9 फरवरी: विज्ञान
10 फरवरी :संगीत
11 फरवरी: गणित
13 फरवरी :अंग्रेजी
14 फरवरी :खड़िया ,खोरठा, कुरमाली, नागपुरी, पंच,पड़गानिया
16 फरवरी : संस्कृत
17 फरवरी: अरबी ,फारसी ,संथाली, मुंडारी, उराव
18 फरवरी हिंदी एवं अंग्रेजी ए
20 फरवरी: अनिवार्य कोर भाषा
23 फरवरी: हिंदी बी प्लस मातृभाषा
12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल
3 फरवरी : व्यावसायिक विषय ( IA,ISc,ICom)
4 फरवरी: अर्थशास्त्र, मानव विज्ञान
5 फरवरी : गणित/ संख्याकी, व्यापार, अध्ययन, लेखा
6 फरवरी: भौतिक
9 फरवरी :जीव विज्ञान, बिजनेस स्टडी समाजशास्त्र
10 फरवरी: भू विज्ञान ,बिजनेस मैथ्स, भूगोल
11 फरवरी: उद्यमिता, गृह विज्ञान
13 फरवरी : दर्शनशास्त्र, रसायन
14 फरवरी: इतिहास
16 फरवरी: राजनीतिक विज्ञान
17 फरवरी: मनोविज्ञान कंप्यूटर साइंस
18 फरवरी : अनिवार्य कोर भाषा
20 फरवरी: संगीत
21 फरवरी: ऐच्छिक भाषा
22 फरवरी : अतिरिक्त भाषा
23 फरवरी: अनिवार्य कोर भाषा( हिंदी ए और अंग्रेजी ए)
परीक्षा शुल्क में 25 प्रतिश की बढ़ोतरी
जैक ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क में करीब 25 प्रतिशत तक की बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। परिषद की हालिया बैठक में इसे मंजूरी मिलने के बाद अब छात्र-छात्राओं को पुराने शुल्क की तुलना में काफी अधिक राशि अदा करनी होगी।वर्ष 2026 की परीक्षाओं में राज्यभर से करीब आठ लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
Also Read: झारखंड सरकार की नई पहल, “अबुआ दवाखाना” योजना की शुरुआत






