अक्षय कुमार का टीवी पर ग्रैंड कमबैक, ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ से बदलेंगे कंटेस्टेंट्स की किस्मत

By Neha

Published On:

Date:

अक्षय कुमार का टीवी पर ग्रैंड कमबैक, ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ से बदलेंगे कंटेस्टेंट्स की किस्मत

मुंबई: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार काफी समय बाद एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। वह सोनी टीवी पर आने वाले रिएलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को होस्ट करेंगे। मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी कर दिया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

भारत में शुरू हो रहा इंटरनेशनल सुपरहिट शो

करीब 60 देशों में लोकप्रिय यह रिएलिटी शो अब भारतीय दर्शकों के लिए भी पेश किया जा रहा है। ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ अमेरिका का नंबर वन शो माना जाता है और इसे अब तक 8 एमी अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है। इंडियन वर्जन में अक्षय कुमार कंटेस्टेंट्स की किस्मत बदलते नजर आएंगे

प्रोमो में दिखी शब्दों की जादूगरी

शो के प्रोमो में अक्षय कुमार अपने फिल्म ‘तीस मार खां’ वाले मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। कहानी में दिखाया गया है कि एक करोड़ों की संपत्ति का मालिक अपनी जायदाद बेटे राम की बजाय नौकर रामू के नाम कर देता है, जिससे कहानी में दिलचस्प मोड़ आ जाता है।

एक छोटी सी गलती, बड़ा खेल

फ्लैशबैक सीन में बताया गया है कि जब मालिक वसीयत लिख रहे थे, तभी नौकर रामू ने ‘राम’ शब्द में ऊ की मात्रा जोड़ दी और नाम बदल गया। इसके बाद मालिक की मौत हो जाती है और नौकर रामू अचानक मालिक बन जाता है।

जल्द शुरू होगा ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’

प्रोमो के अंत में अक्षय कुमार कहते हैं कि एक छोटे से अक्षर ने पूरी कहानी बदल दी। शब्दों की ताकत और किस्मत के खेल को दिखाने वाला यह शो जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर दस्तक देने वाला है, जिसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

Also Read: नोरा फतेही सड़क हादसे का शिकार, नशे में धुत ड्राइवर ने कार में मारी टक्कर, एक्ट्रेस सुरक्षित

Leave a Comment