भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया बने दोबारा माता-पिता: घर में आया नन्हा राजकुमार, सेट पर मना जश्न

By Shreya

Published On:

Date:

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया बने दोबारा माता-पिता: घर में आया नन्हा राजकुमार, सेट पर मना जश्न

Mumbai: कॉमेडी की दुनिया की सुपरस्टार भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने 19 दिसंबर की सुबह अपने दूसरे बच्चे के रूप में बेटे का स्वागत किया। इस खुशखबरी के सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री, फैंस और उनके शो की पूरी टीम में उत्साह दौड़ गया।

लाफ्टर शेफ्स 3’ के सेट पर जश्न

भारती के मां बनने की खबर मिलते ही ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ के सेट पर सेलिब्रेशन शुरू हो गया। सेट पर मौजूद कृष्णा अभिषेक, अली गोनी, तेजस्वी प्रकाश, जन्नत जुबैर, कश्मीरा शाह और अन्य कलाकारों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।

टीम के कलाकारों ने खुशी जाहिर करते हुए मीडिया से बातचीत की और कैमरे पर मस्ती भरे अंदाज़ में कहा—
लड़कों ने जताई खुशी: “हम मामा बन गए!”
लड़कियों ने भी किया जश्न: “हम मासी बन गए, काजू आ गया!”

सभी सितारों ने भारती और हर्ष को शुभकामनाएं देते हुए नन्हे मेहमान के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की।

पहले से हैं बेटे ‘गोला’ के माता-पिता

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया पहले से ही अपने तीन साल के बेटे लक्ष्य (गोला) के माता-पिता हैं, जिसका जन्म अप्रैल 2022 में हुआ था। इस बार फैन्स को बेटी की उम्मीद जरूर थी, लेकिन कपल का कहना था कि उनका सपना सिर्फ एक स्वस्थ बच्चे का है, और वही उनकी सबसे बड़ी खुशी है।

स्विट्जरलैंड में हुआ था प्रेग्नेंसी का ऐलान

भारती और हर्ष ने सितंबर में स्विट्जरलैंड ट्रिप के दौरान अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी। उस समय से ही उनके फैंस नए मेहमान के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नए सदस्य के आने से भारती और हर्ष का परिवार अब और भी प्यारा और पूर्ण हो गया है। फैंस कपल को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं भेज रहे हैं और उनकी इस खुशी में शामिल हो रहे हैं।

Also Read: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी-2025 की चैंपियन झारखंड टीम ने की सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात

Leave a Comment