Hyderabad: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ ने अपना दूसरा हफ्ता भी शानदार तरीके से पूरा कर लिया है। रिलीज के 14वें दिन भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है। वहीं, इससे मुकाबला करने के लिए जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ (अवतार-3) आज यानी 19 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हो चुकी है। भारत में अवतार 3 को जबरदस्त दर्शक मिल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद धुरंधर की रफ्तार धीमी पड़ती नजर नहीं आ रही।
14वें दिन की कमाई ने बढ़ाई उम्मीदें
रिपोर्ट्स के अनुसार धुरंधर ने 14वें दिन भारत में 25.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 479.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह आंकड़ा बताता है कि फिल्म बहुत जल्द 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है, संभवतः तीसरे वीकेंड तक यह उपलब्धि हासिल हो जाएगी।
धुरंधर डे-वाइज कलेक्शन (भारत में घरेलू कमाई):
| दिन | कमाई |
| डे 1 | 28.60 करोड़ रुपये |
| डे 2 | 33.10 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 44.80 करोड़ रुपये |
| डे 4 | 24.30 करोड़ रुपये |
| डे 5 | 28.60 करोड़ रुपये |
| डे 6 | 29.40 करोड़ रुपये |
| डे 7 | 29.40 करोड़ रुपये |
| डे 8 | 34.52 करोड़ रुपये |
| डे 9 | 53.70 करोड़ रुपये |
| डे 10 | 58.20 करोड़ रुपये |
| डे 11 | 31.80 करोड़ रुपये |
| डे 12 | 32.10 करोड़ रुपये |
| डे 13 | 25.70 करोड़ रुपये |
| डे 14 | 25.30 करोड़ रुपये |
| कुल = 479.50 करोड़ रुपये |
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी धमाकेदार प्रदर्शन
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने बताया कि धुरंधर ने दूसरे वीक में भी ऐतिहासिक कमाई की है। फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर दूसरे सप्ताह में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। यहां तक कि धुरंधर ने हिंदी कलेक्शन में ‘पुष्पा’ को मात दे दी है। तरण आदर्श का अनुमान है कि फिल्म अपने 15वें दिन भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि महीने के अंत तक फिल्म की चमक बरकरार रहेगी और भारत में 600 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार करना फिल्म के लिए मुश्किल नहीं होगा। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की कमाई 700 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है, जो फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
‘अवतार 3’ से मुकाबला शुरू
धुरंधर की कमाई जारी रहने के साथ-साथ अब इसे टक्कर मिलनी शुरू हो गई है। आज रिलीज हुई ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का क्रेज भारत में जबरदस्त है। माना जा रहा है कि दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी। हालांकि धुरंधर का मजबूत फैनबेस और इसके दो सप्ताह की बड़ी कामयाबी इसे मजबूती प्रदान करेगी।
Also Read: देवघर एयरपोर्ट को आधुनिक और विकसित बनाने की तैयारी तेज, उपायुक्त ने अधिकारियों संग की अहम बैठक












