धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5 दिन में कमाए 152.75 करोड़

By Neha

Published On:

Date:

धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5 दिन में कमाए 152.75 करोड़

मुंबई: रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार दस्तक देकर साल के आखिरी महीनों में धमाल मचा दिया है। लंबे समय बाद रणवीर की किसी फिल्म ने दर्शकों को इस तरह थिएटर की ओर खींचा है। ‘सैयारा’ के बाद यह दिसंबर की सबसे बड़ी रिलीज साबित हो रही है। खास बात यह है कि फिल्म में अक्षय खन्ना की एंट्री, उनका दमदार किरदार और शानदार एक्टिंग ने सोशल मीडिया पर उन्हें नया फेवरेट बना दिया है। लोग उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पहले दिन  ही की 28 करोड़ की ओपनिंग 

एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 28 करोड़ की ओपनिंग की। भले ही यह उम्मीदों से थोड़ा कम था, लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने तेजी से रफ्तार पकड़ ली। वहीं फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में 152.75 करोड़ की मजबूत कमाई कर ली।

4 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाई

आमतौर पर वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्मों का कलेक्शन गिर जाता है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इस दिन भी अच्छी पकड़ बनाए रखी।  फिल्म ने 4 दिनों में ही लगभग 192 करोड़ वर्ल्डवाइड कमा लिए थे और विदेशों में इसका कलेक्शन 50 करोड़ के करीब पहुंच गया था।

मंगलवार (5वां दिन) को फिल्म ने 26 करोड़ से अधिक की कमाई की। अब फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई तेज़ी से 200 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रही है।

फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। इसके अलावा टीवी की मशहूर एक्ट्रेसेज़ सौम्या टंडन और जमील जमाली की मौजूदगी ने दर्शकों को चौंका दिया।

Also Read: झारखंड सरकार का प्रस्ताव: रांची राजभवन का नाम होगा ‘बिरसा भवन’

Leave a Comment