मुंबई: स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका कर दिया। मूवी ने ओपनिंग डे पर 27 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। इस शानदार शुरुआत के साथ इसने सैयारा, थामा और तेरे इश्क में जैसी फिल्मों की पहले दिन की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया।
रिलीज से पहले ही चर्चा में रही ‘धुरंधर’
रिलीज से पहले ही चर्चा में रही ‘धुरंधर’ ने आते ही साल 2025 में रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को मात दे दी। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने जमकर सराहा और समीक्षकों ने भी फिल्म की कहानी, निर्देशन और अभिनय की खूब प्रशंसा की। रणवीर के साथ आर. माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को प्रभावित किया।
पहले दिन 27 करोड़ रुपये की कमाई
फिल्म ने पहले दिन ही 27 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की। इसी के साथ इसका ओपनिंग डे कलेक्शन मोहित सूरी की फिल्म सैयारा को भी पीछे छोड़ गया, जिसने अपने पहले दिन 21.9 करोड़ रुपये कमाए थे।
हालाँकि, ‘धुरंधर’ विक्की कौशल–रश्मिका मंदाना स्टारर छावा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई, जिसने 31 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ इस साल की सबसे बड़ी शुरुआत दर्ज की थी।
Also Read: बढ़ती ठंड से संकट गहराया, SNMMCH में सांस की मरीजों की संख्या बढ़ी












