मुंबई: बॉलीवुड के ही-मैन और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हो गया था। उनके जाने के बाद परिवार, चाहने वाले और फैंस लगातार उन्हें याद कर रहे हैं। आज उनकी 90वीं जयंती होती और इस मौके पर उनकी पत्नी व मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है।
जयंती पर छलका हेमा मालिनी का दर्द
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ अपनी दो पुरानी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “धरम जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपको गए हुए दो हफ्तों से अधिक समय हो चुका है। जिस दिन आप अचानक मुझे छोड़कर चले गए, मेरा दिल पूरी तरह टूट गया था। लेकिन अब मैं धीरे-धीरे खुद को संभालने की कोशिश कर रही हूं, उन टूटे टुकड़ों को जोड़कर अपनी जिंदगी को फिर से आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हूं।

खूबसूरत पल हमेशा दिल में जिंदा रहेंगे”
.”उन्होंने अपने संदेश में यह भी लिखा कि भले ही धर्मेंद्र अब इस दुनिया में मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी आत्मा और यादें हमेशा उनके साथ हैं। हेमा ने लिखा, “हमने साथ बिताए वो सारे खुशनुमा पल, हमारी हंसी-मजाक से भरी यादें हमेशा मेरे दिल में रहेंगी। इन्हीं यादों को दोबारा जीकर मुझे सुकून मिलता है। मैं भगवान की शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने हमें इतने सुंदर साल साथ रहने दिए, दो प्यारी बेटियां दीं और अनगिनत यादें दीं, जो हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेंगी।”
हेमा मालिनी ने अंत में लिखा, “आपके जन्मदिन पर मेरी यही प्रार्थना है कि जहां भी हों, भगवान आपको शांति और आनंद दे। आपकी नेकी, सादगी और इंसानियत आपको इसका पूरा हक देती है. जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे धरम जी।
Also Read : झारखंड का अनुपूरक बजट पेश: मंईयां सम्मान योजना को मिली प्राथमिकता












