Mumbai: इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री शिवानी शर्मा ने क्रिसमस के खास मौके पर अपने फैन्स और शुभचिंतकों को दिल से शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी के लिए प्यार, शांति और खुशहाली की कामना की।
क्रिसमस के त्योहार पर शिवानी शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश साझा करते हुए कहा कि क्रिसमस सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह खुशियां बांटने और अपनों के साथ समय बिताने का खास मौका होता है। उन्होंने सभी से प्रेम और सौहार्द के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की।
मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने कहा, “मैं आप सभी को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार आपके जीवन में प्यार, शांति और सफलता लेकर आए।” उनके इस संदेश को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
गौरतलब है कि शिवानी शर्मा इन दिनों अपने अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स और गानों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता के चलते प्रशंसक उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
Also Read: असम चुनाव की तैयारी में जुटी झामुमो, प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह करेगा राज्य का दौरा












