DDLJ की 30वीं सालगिरह पर लंदन में चमके राज और सिमरन

By Neha

Published On:

Date:

DDLJ की 30वीं सालगिरह पर लंदन में चमके राज और सिमरन

मुंबई: बॉलीवुड की आइकॉनिक रोमांटिक जोड़ी शाहरुख खान और काजोल ने अपने प्रशंसकों को एक खास तोहफा दिया है। लंदन के लेस्टर स्क्वायर में उनके मशहूर किरदार राज और सिमरन की ब्रॉन्ज मूर्ति का अनावरण किया गया। यह मूर्ति फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) के 30 साल पूरे होने की खुशी में बनाई गई है और इसे Heart of London Business Alliance की “Scenes in the Square” पब्लिक आर्ट ट्रेल में शामिल किया गया है। यह सम्मान पाने वाली DDLJ पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

DDLJ वाले पोज को एक बार फिर दोहराया

मूर्ति के लोकार्पण के दौरान शाहरुख और काजोल दोनों ने अपने प्रसिद्ध DDLJ वाले पोज को एक बार फिर दोहराकर माहौल रोमांचित कर दिया। काजोल ने हल्की नीली साड़ी पहनकर सिमरन का अंदाज पेश किया, जबकि शाहरुख ने ओवरकोट में राज के क्लासिक स्टाइल को जीवंत कर दिया।

शाहरुख ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा—
“Bade Bade Deshon Mein, Aisi Chhoti Chhoti Baatein Hoti Rehti Hain, Senorita!”
उन्होंने यह भी कहा कि DDLJ की 30वीं वर्षगांठ पर इस मूर्ति का अनावरण करना उनके लिए बेहद गर्व की बात है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने उत्साह से भरी प्रतिक्रियाएँ दीं। एक यूजर ने लिखा “DDLJ ने पूरी पीढ़ी को प्यार और उम्मीद देना सिखाया… राज–सिमरन का यह सम्मान बिल्कुल deserved है।”
एक अन्य ने मज़ाक में कहा “राज और सिमरन के लिए पूरा लंदन रोक दो!” DDLJ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं और यादों का ऐसा सफर बन चुकी है जो आज भी लोगों के दिलाने जिंदा है।

Leave a Comment