जंगली हाथियों के हमले से 24 वर्षीय युवक की मौत

By Neha

Updated On:

Date:

जंगली हाथियों के हमले से 24 वर्षीय युवक की मौत

सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव इलाके में जंगली हाथियों के हमले में एक 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सादोमसाई गांव के रहने वाले राजू पुरती  के रूप में की गई है। गुरुवार की सुबह राजू अपने साथियों के साथ झारखंड–ओडिशा बॉर्डर के जोबासाई (ओडिशा) जंगल के पास बसे हाथियों के झुंड को देखने गया था।

क्या है पूरा मामला

जब राजू और अन्य युवक हाथियों को देख रहे थे, उसी दौरान सीमा क्षेत्र में मौजूद सैकड़ों लोग हाथियों को गांव से दूर भगाने की कोशिश कर रहे थे। अफरातफरी के बीच बाकी युवक दौड़कर बच निकले, लेकिन राजू अचानक फिसलकर गिर पड़ा। दोबारा उठकर भागने ही वाला था कि तभी हाथियों का झुंड वहां पहुंच गया और एक हाथी ने उसे रौंद दिया।

ग्रामीण वन विभाग से नाराज़

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ युवक दूर से मोबाइल पर वीडियो बना रहे थे, मानो किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो। घटना के बाद झारखंड–ओडिशा सीमा के ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ काफी गुस्सा देखा गया। लोगों का कहना है कि कई दिनों से हाथियों का झुंड आसनपाठ पंचायत क्षेत्र में घूम रहा था। इसकी कई बार सूचना चाईबासा वन प्रमंडल को दी गई, लेकिन हाथियों को हटाने या नियंत्रित करने की कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Also Read:मिलेट मिशन: झारखंड के 35 हजार किसानों को मिलेगा 15.6 करोड़ की सहायता

Leave a Comment