Dhanbad: नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को गोसाईडीह, धनबाद में एक दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण तथा शहरी सीमांत क्षेत्रों के बच्चों, महिलाओं और युवाओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था।
शिविर में फिजियोथेरेपी, ऑक्युपेशनल थेरेपी, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट परामर्श, तथा अन्य स्वास्थ्य मार्गदर्शन सेवाएँ पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। विशेष ध्यान गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को सुविधा प्रदान करने पर दिया गया, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग बिना किसी चिंता के चिकित्सा सेवा का लाभ उठा सकें।
स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर शिविर में हिस्सा लिया और आयोजन की सराहना की। समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन देने में यह पहल प्रभावी साबित हुई।
आयोजकों ने बताया कि इस संयुक्त प्रयास का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा और जानकारी पहुँचाना है, ताकि अधिकाधिक लोग लाभान्वित हो सकें और स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ा सकें।
Also Read: झामुमो की बाबूलाल मरांडी को कड़ी चुनौती, कहा—ढुल्लू महतो पर उंगली डालकर देखें, आपकी कुर्सी चली जाएगी






