राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का हुआ निरीक्षण

By Shreya

Published On:

Date:

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का हुआ निरीक्षण

Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजधानी रांची में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन की अहम बैठक के बाद संबंधित अधिकारी अलर्ट मोड में नजर आए। बैठक के तुरंत बाद अधिकारियों ने एयरपोर्ट से लोक भवन तक राष्ट्रपति के निर्धारित रूट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने रूट पर तैनाती, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। रूट निरीक्षण के बाद अधिकारी लोक भवन पहुंचे, जहां राष्ट्रपति के रात्रि विश्राम से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।

लोक भवन में ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिविल सर्जन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और प्रोटोकॉल से संबंधित तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय पर तैयारियां पूरी करेंगे, ताकि राष्ट्रपति का कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू ढंग से संपन्न हो सके।

Also Read: वैभव सूर्यवंशी को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मान

Leave a Comment