15 दिसंबर को सभी माननीय धान अधिप्राप्ति केंद्र पहुंचे, राज्यभर में शुरू होगा अधिप्राप्ति कार्य

By Shreya

Published On:

Date:

15 दिसंबर को सभी माननीय धान अधिप्राप्ति केंद्र पहुंचे, राज्यभर में शुरू होगा अधिप्राप्ति कार्य

Ranchi: झारखंड सरकार खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत पूरे राज्य में 15 दिसंबर 2025 (सोमवार) से धान अधिप्राप्ति कार्य शुरू करने जा रही है। इसको लेकर राज्य के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के चयनित धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ करें।

किसानों को मजबूत करना हमारा धर्म” – डॉ. अंसारी

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह हर जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वे किसानों का मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने कहा—

“किसान हमारे समाज की रीढ़ हैं। किसानों को मजबूत करना हमारी सरकार का धर्म और दायित्व है। इसलिए सभी माननीय अपने क्षेत्र में धान अधिप्राप्ति कार्यक्रम में शामिल हों और किसानों को यह भरोसा दिलाएँ कि सरकार हर कदम पर उनके साथ है।”

धान पर एकमुश्त ₹2,450 प्रति क्विंटल भुगतान

सरकार ने इस वर्ष किसानों को और अधिक राहत देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है।

  • धान बिक्री पर बोनस सहित ₹2,450 प्रति क्विंटल का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।
  • राज्यभर में 783 धान अधिप्राप्ति केंद्रों को चयनित किया गया है।
  • केंद्रों पर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से बढ़ेगा जागरूकता अभियान

डॉ. अंसारी ने कहा कि धान अधिप्राप्ति योजना के सफल संचालन और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा—

“जब जनप्रतिनिधि किसानों के बीच जाएंगे, तो किसानों का उत्साह बढ़ेगा और अधिक से अधिक किसान योजना का लाभ उठा सकेंगे।”

Also Read: साहेबगंज अवैध पत्थर खनन मामला: CBI का दायरा बढ़ा, अफसरों और राजनीतिज्ञों पर गिर सकती है गाज, नोटिस जारी करने की तैयारी

Leave a Comment