Jharkhand: बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कॉरपोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड का बड़ा हिस्सा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना पर खर्च किया है। बीते तीन वर्षों में बैंक ने CSR मद में कुल 85.90 लाख रुपये खर्च किए, जिनमें से 63.69 लाख रुपये (63.44%) सिर्फ इसी योजना पर लगाए गए। यह जानकारी बैंक द्वारा सरकार को सौंपे गए विस्तृत ब्योरे में सामने आई है।
पांच जिलों में चला अभियान
बैंक ऑफ इंडिया ने यह राशि झारखंड के पांच जिलों—रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, धनबाद और बोकारो में विभिन्न कार्यक्रमों पर खर्च की।
सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार जिलावार खर्च इस प्रकार रहा:
- रांची: 10.85 लाख
- जमशेदपुर: 12.18 लाख
- हजारीबाग: 13.32 लाख
- धनबाद: 7.38 लाख
- बोकारो: 9.96 लाख
अन्य योजनाओं पर सिर्फ 36.56% खर्च
रिपोर्ट में बताया गया है कि बैंक ने CSR के शेष 36.56% धनराशि अन्य सामाजिक कार्यों पर खर्च की। इनमें शामिल हैं—
- पुलिस लाइन में पंखे लगाना
- स्पोर्ट्स अथॉरिटी को सोफा उपलब्ध कराना
- स्कूलों में वाटर कूलर और वाटर प्यूरीफायर देना
- विभिन्न सामुदायिक विकास कार्य
वर्षवार जिला खर्च (लाख रुपये में)
| जिला | 2022-23 | 2023-24 | 2024-25 |
| रांची | 3.09 | 3.88 | 3.88 |
| बोकारो | 3.30 | 3.24 | 3.42 |
| धनबाद | 2.46 | 2.46 | 2.46 |
| हजारीबाग | 4.44 | 4.44 | 4.44 |
| जमशेदपुर | 4.02 | 4.08 | 4.08 |
Also Read: झारखंड पुलिस सेवा के कई अधिकारियों को मिली आईपीएस में प्रोन्नति, जारी हुई पूरी सूची






