सावधान! झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले दो दिन बढ़ेगी सर्दी

By Shreya

Published On:

Date:

सावधान! झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले दो दिन बढ़ेगी सर्दी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले चुका है। 25 नवंबर से उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते सुबह से ही ठंडी हवा चल रही है। मौसम में आए इस बदलाव का सीधा असर न्यूनतम तापमान पर दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम केंद्र रांची के वैज्ञानिक ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक तापमान में और 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी तथा कनकनी का एहसास तेज होगा। कोडरमा में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है, जहां न्यूनतम तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है और अब यह 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

25 नवंबर की सुबह 10 बजे तक झारखंड के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज हुआ

  • गुमला:8°C
  • हजारीबाग:9°C
  • खूंटी:1°C
  • डाल्टनगंज:2°C
  • लोहरदगा:3°C
  • लातेहार:6°C

वहीं राजधानी रांची में 11.1°C, बोकारो में 11.2°C, जमशेदपुर में 13.5°C और धनबाद में 12°C रिकॉर्ड किया गया।
हालात ऐसे हैं कि राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे बना हुआ है। गोड्डा में हालांकि अधिकतम तापमान 38.2°C तक दर्ज किया गया है, जबकि अन्य जिलों—जमशेदपुर, डाल्टनगंज, देवघर, पाकुड़, सिमडेगा और चाईबासा—में अधिकतम तापमान 27–30°C के बीच रहा। 28 नवंबर से तापमान में फिर होगी बढ़ोतरी

Also Read: इथियोपिया में फटा ज्वालामुखी, राख का बादल भारत पहुंचा, उड़ानों पर खतरा, प्रदूषण को लेकर अलर्ट जारी

Leave a Comment