बीएसएल के जीएम कौस्तुभ बसु दुष्कर्म केस में गिरफ्तार, बोकारो से छत्तीसगढ़ ले गई पुलिस

By Shreya

Published On:

Date:

बीएसएल के जीएम कौस्तुभ बसु दुष्कर्म केस में गिरफ्तार, बोकारो से छत्तीसगढ़ ले गई पुलिस

Bokaro: छत्तीसगढ़ पुलिस ने बोकारो में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के एक वरिष्ठ अधिकारी को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी कौस्तुभ बसु बीएसएल (बोकारो स्टील लिमिटेड) में जनरल मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एंड सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी – CC&SR) के पद पर कार्यरत थे। पुलिस उन्हें बोकारो से हिरासत में लेकर छत्तीसगढ़ के भिलाई ले गई है, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज है।

महिला ने लगाया दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप

बताया गया है कि आरोपी पर भिलाई की एक महिला ने दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर छत्तीसगढ़ के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि आरोपी बोकारो के सेक्टर-5 स्थित अपने आवास में रहते थे। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस ने IPC की धारा 376 और 377 के तहत केस दर्ज किया है। इसी मामले में उन्हें बुधवार को बोकारो में गिरफ्तार किया गया।

मेडिकल जांच के बाद ले जाया गया भिलाई

गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस टीम आरोपी को बोकारो सदर अस्पताल लेकर गई, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ भिलाई ले गई, जहां अदालत में पेश किए जाने की तैयारी है।

पहले भिलाई स्टील प्लांट में कर चुके हैं काम

सूत्रों के अनुसार, कौस्तुभ बसु पहले भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत रह चुके हैं। फिलहाल मामले की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई होगी।

Also Read: वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन: रांची से दिल्ली तक देशभक्ति और एकता का संदेश

Leave a Comment