चिटफंड घोटाला: झारखंड ईडी का गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर छापा

By Shreya

Published On:

Date:

चिटफंड घोटाला: झारखंड ईडी का गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर छापा

Chit fund scam: झारखंड में बड़े चिटफंड घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रांची इकाई ने गुरुवार सुबह गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई MAXIZONE चिटफंड घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई।

ईडी इससे पहले झारखंड के कई ठिकानों पर भी छापेमारी कर चुकी है। इस दूसरे चरण की कार्रवाई में रांची, दिल्ली और अन्य राज्यों से अधिकारियों की टीम शामिल रही। छापेमारी सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई और पूरे दिन ऑपरेशन जारी रहा।

MAXIZONE चिटफंड घोटाले का मामला

ईडी की जांच जमशेदपुर में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर शुरू हुई थी। आरोप है कि MAXIZONE नाम की चिटफंड कंपनी ने निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कराकर धोखाधड़ी की।

मुख्य आरोपी : चंद्रभूषण सिंह और पत्नी

  • कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी पर निवेशकों से भारी रकम वसूलने का आरोप है।
  • प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों फरार हो गए थे।
  • जांच में सामने आया कि दोनों ने अपना नाम बदलकर नोएडा में रहना शुरू कर दिया था।
  • स्थानीय पुलिस ने दोनों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

राज्य से बाहर छापेमारी का उद्देश्य

ईडी को शक है कि घोटाले की रकम से दिल्ली-एनसीआर में

  • संपत्तियाँ
  • बैंक खाते
  • निवेश
  • और अन्य वित्तीय लेनदेन
    किए गए हैं। इन्हीं सुरागों के आधार पर आज गाजियाबाद और नोएडा में बड़ी कार्रवाई की गई।

इस छापेमारी के बाद ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल एविडेंस मिलने की उम्मीद है, जो MAXIZONE चिटफंड घोटाले की परतें और खोल सकते हैं।

Also Read: पुतिन के भारत दौरे की तैयारियाँ पूरी, पीएम मोदी संग डिनर से शुरू होगा पहला दिन

Leave a Comment