सीएम हेमंत सोरेन का संकल्प: बिना परेशानी हर नागरिक को उसका अधिकार

By Neha

Updated On:

Date:

सीएम हेमंत सोरेन का संकल्प: बिना परेशानी हर नागरिक को उसका अधिकार

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अबुआ सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक को उसका अधिकार बिना किसी भागदौड़ और परेशानी के सीधे हाथों में मिले। सरकार लोगों के हक और कल्याण को लेकर पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

झारखंड के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 21 से 28 नवंबर तक पूरे राज्य में “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह मनाया गया। इस अभियान का उद्देश्य था कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों और आम जनता तक पहुंचे।

इस दौरान लगे शिविरों में जाति, निवासी, आय, जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र, नए राशन कार्ड, भूमि मापी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी कई सेवाओं से जुड़े लाखों आवेदनों का उसी समय समाधान किया गया।

झारखंड को एक विकसित राज्य बनाना 

सीएम ने बताया कि अबुआ सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा हो चुका है और इस दौरान सरकार ने जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत की है। झारखंड को एक विकसित राज्य बनाने और लोगों के विश्वास पर खरा उतरने के लिए सरकार निरंतर कार्यरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सम्मान राशि हर महीने बिना रुकावट सीधे उनके खातों में भेजी जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर तेजी से काम हो रहा है। साथ ही युवाओं की शिक्षा, रोजगार और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

Also Read :वन्यजीवों के सफल आदान-प्रदान से जैव विविधता संरक्षण को मिली मजबूती

Leave a Comment