रांची: झारखंड में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है और राज्य धीरे-धीरे सर्द मौसम की चपेट में आ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है।
कई इलाकों में कोहट
7 और 8 दिसंबर को कई इलाकों में सुबह धुंध और कोहरा छाया रहेगा, साथ ही आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। वहीं 6 दिसंबर की सुबह भी कोहरे का असर दिखेगा, जिसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है। 9 से 12 दिसंबर तक भी सुबह कोहरा छाया रहेगा और दिन चढ़ने पर आसमान साफ होता जाएगा।
छह जिलों में तापमान 10 डिग्री नीचे पहुंचा
फिलहाल राज्य के छह जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गुमला सबसे ठंडा रहा जहाँ न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी रांची के कांके में तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
इसके अलावा डालटनगंज, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। वहीं, दिन के तापमान की बात करें तो चाईबासा में सबसे अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Also Read: स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान की आशंका






