सीएम हेमंत सोरेन से मिले आमजन और सामाजिक कार्यकर्ता, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर हुई चर्चा

By Shreya

Published On:

Date:

सीएम हेमंत सोरेन से मिले आमजन और सामाजिक कार्यकर्ता, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर हुई चर्चा

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी-अपनी जनसमस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान को लेकर आग्रह किया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों की बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के लोहरदगा जिला और नगर स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री से संवाद किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, उनके प्रभावी संचालन और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही सरकार की प्राथमिकता है। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Also Read: कोडीन युक्त कफ सिरप के काले कारोबार पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में छापेमारी

Leave a Comment