रांची: रांची समेत पूरे झारखंड में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। ठंड के साथ सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खराब दृश्यता का असर परिवहन व्यवस्था पर भी साफ नजर आ रहा है।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित
राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संचालित कई फ्लाइट्स पर कोहरे और कम दृश्यता का सीधा असर पड़ा है। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, ऑपरेशनल कारणों और लो विजिबिलिटी की वजह से कुछ उड़ानों को पहले ही रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ विमानों को वैकल्पिक हवाई अड्डों पर डायवर्ट करना पड़ा है।
रद्द की गई इंडिगो की उड़ानें
कम दृश्यता के कारण इंडिगो की कई उड़ानें रद्द की गई हैं, जिनमें कोलकाता–रांची–कोलकाता रूट की फ्लाइट 6E 7089/7014 और 6E 7674/7235 शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली–रांची–दिल्ली रूट की इंडिगो फ्लाइट 6E 6287/576 भी रद्द कर दी गई है।
डायवर्ट की गई फ्लाइट्स की सूची
कोहरे की वजह से इंडिगो की कुछ उड़ानों को दूसरे शहरों में डायवर्ट किया गया है। इनमें पुणे–रांची–बेंगलुरु रूट की फ्लाइट 6E 6484/6799 और हैदराबाद–रांची–हैदराबाद रूट की फ्लाइट 6E 421/398 शामिल हैं।
यात्रियों के लिए एयरपोर्ट प्रशासन की सलाह
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हवाई यात्रा के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति संबंधित एयरलाइन से जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
Also Read: राज्य में शीतलहर का असर तेज, सुबह–शाम बढ़ी ठिठुरन






