रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत झारखंड, मुंबई और सूरत समेत कुल 15 जगहों पर एक साथ छापेमारी की। यह पहली बार है जब झारखंड में ईडी ने FEMA के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की है। यह रेड झारखंड के जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल के विभिन्न ठिकानों पर की गई है।
एजेंसी की टीमों ने सुबह-सुबह रांची स्थित नरेश केजरीवाल के घर, दफ्तर और चर्च कॉम्प्लेक्स में स्थित उनके कार्यालय सहित कई अन्य आवासीय परिसरों पर अचानक से छापे मारे।
900 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्तियाँ जमा
ईडी अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई आयकर विभाग की उन जांच रिपोर्टों पर आधारित है, जिनमें यह पाया गया कि नरेश केजरीवाल संयुक्त अरब अमीरात, नाइजीरिया और अमेरिका में अघोषित विदेशी शेल कंपनियों को नियंत्रित करते हैं और इनका संचालन भारत से ही किया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि इन विदेशी संस्थाओं में 900 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्तियाँ जमा हैं, और लगभग 1,500 करोड़ रुपये की रकम कथित तौर पर ‘‘फर्जी टेलीग्राफिक ट्रांसफर’’ के ज़रिए भारत में भेजे जाने का संदेह है
Also Read: ठंड बढ़ने से सब्जी किसान परेशान, लोहरदगा में फसलों पर पाला और झुलसा रोग का खतरा






