जानलेवा कफ सीरप रैकेट पर ED की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी

By Neha

Published On:

Date:

जानलेवा कफ सीरप रैकेट पर ED की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जानलेवा कफ सीरप की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में झारखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात के 25 स्थानों पर छापेमारी शुरू की है। कार्रवाई सुबह करीब सात बजे शुरू हुई, जिसमें रांची स्थित शैली ट्रेडर्स भी जांच के दायरे में शामिल है। बताया जा रहा है कि झारखंड में इस अवैध कफ सीरप का कारोबार शैली ट्रेडर्स के माध्यम से संचालित होता था।

विष्णु अग्रवाल को जांच में किया शामिल 

ईडी की टीमें लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, सहारनपुर, अहमदाबाद और रांची के विभिन्न ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं। एजेंसी ने इस नेटवर्क से जुड़े व्यापारियों के साथ-साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल को भी जांच में शामिल किया है।

कफ सीरप का वार्षिक कारोबार पाँच करोड़ का

झारखंड के व्यापारी शुभम जयसवाल के तुपुदाना स्थित गोदाम और उसके आवास पर भी ईडी की छापेमारी चल रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रांची के शैली ट्रेडर्स के जरिए इस खतरनाक कफ सीरप का वार्षिक कारोबार पाँच करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है।

Also Read: रेलवे के तरफ झारखंडवासियों को मिला तोहफा, ट्रेन संचालन के लिए मंजूर किए कई अहम प्रस्ताव

Leave a Comment