बुजुर्ग दंपती की कुल्हाड़ी से ह’त्या, गांव में सनसनी

By Neha

Updated On:

Date:

बुजुर्ग दंपती की कुल्हाड़ी से ह'त्या, गांव में सनसनी

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवा मुंडी प्रखंड में बुजुर्ग दंपति की हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गया। सोमवार की  रात अपराधी ने 72 वर्षीय सर्गिय बालमुचो और उनकी 65 वर्षीय पत्नी मुक्ता बालमुचों की कुल्हाड़ी से गला रेत कर हत्या कर दी। यह  खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दिया। जिसे गांव के चारों तरफ डर  का माहौल है।

खून से लथपथ था खटिया

मंगलवार की सुबह एक ग्रामीण खेत की ओर जा रहा था। जब वह दंपति के घर के पास से गुजरा तो उसने उन्हें खटिया पर लेट देखा और सोचा वह सो रहे हैं लेकिन जब वह 2 घंटे बाद वापस आया, तो आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया। तब उसे शक हुआ तो उसने चादर हटाई और देखा कि दंपति का गला कटा हुआ था और खटिया खून से लथपथ था।

इसके बाद देखते ही देखते गांव में अफरा तफरी मच गई। लिपुंगा गांव में पिछले कई वर्षों से अंधविश्वास, झाड़-फूंक और डायन-बिसाही के आरोपों को लेकर तनाव रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक दंपती को लेकर भी लंबे समय से अफवाहें फैलती रहीं। कई ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि ये हत्या डायन-बिसाही विवाद से जुड़ी हो सकती है।

जांच में जुटी पुलिस

गुवा थाना प्रभारी नीतिश कुमार ने बताया कि मृतक दंपती का हाल ही में गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। रविवार को इस विवाद को सुलझाने के लिए गांव में एक पंचायत हुई थी, जिसमें दंपती पर जुर्माना लगाया गया था। पुलिस के अनुसार जुर्माना देने से मना करने पर विवाद बढ़ गया और देर रात बदला लेने के लिए हत्या की गई हो सकती है। प्रारंभिक जांच कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या, आरोपी गांव छोड़कर फरार थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में स्पष्ट है । हत्या कुल्हाड़ी से गला रेतकर की गई।

Also Read: झारखंड के 9 DSP को IPS प्रमोशन, SP-रैंक अधिकारियों की संख्या बढ़ी

 

Leave a Comment