झारखंड टीम की जीत पर उत्साह, तृप्त संभव ओझा ने JSCA अध्यक्ष अजय नाथ सहदेव से की मुलाकात

By Shreya

Published On:

Date:

झारखंड टीम की जीत पर उत्साह, तृप्त संभव ओझा ने JSCA अध्यक्ष अजय नाथ सहदेव से की मुलाकात

Jharkhand: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड क्रिकेट टीम की शानदार जीत के बाद पूरे राज्य में खुशी की लहर है। क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ खेल जगत में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इसी मौके पर डॉ. ओझा एंड सन्स के चेयरमैन एवं एमडी श्री तृप्त संभव ओझा ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के अध्यक्ष श्री अजय नाथ सहदेव से सौजन्य मुलाकात की।

रांची स्थित JSCA स्टेडियम परिसर में हुई इस मुलाकात के दौरान श्री ओझा ने झारखंड टीम के प्रदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और प्रबंधन को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि झारखंड टीम की यह सफलता राज्य के युवाओं को प्रेरित करेगी और क्रिकेट के क्षेत्र में नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी।

JSCA अध्यक्ष अजय नाथ सहदेव ने भी बातचीत के दौरान झारखंड क्रिकेट को और मजबूत करने और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि टीम का यह प्रदर्शन राज्य में क्रिकेट के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों के समर्पण का प्रतीक है।

Also Read: झारखंड वेदर अपडेट: घने कोहरे की चपेट में राज्य, 20 जिलों में अलर्ट जारी

Leave a Comment