Dhanbad: धनबाद जिले के निरसा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनगोरिया में कक्षा 6 के नामांकन के दौरान फर्जी प्रमाणपत्र का इस्तेमाल करने का मामला उजागर हुआ है। इस गंभीर अनियमितता के बाद जिलाधिकारी (DC) आदित्य रंजन के निर्देश पर एक जांच टीम गठित की गई थी।
जांच टीम ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट डीसी को सौंप दी, जिसके आधार पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने 16 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खिलाफ निरसा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इन क्षेत्रों के अभिभावकों पर केस दर्ज
जिन 16 अभिभावकों पर मामला दर्ज किया गया है, वे इन अंचलों के रहने वाले हैं—
- टुंडी
- पूर्वी टुंडी
- गोविंदपुर
- बलियापुर
- धनबाद
जांच में पुष्टि हुई कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान इनकी ओर से जमा किए गए दस्तावेजों में स्पष्ट गड़बड़ी पाई गई और कई ने फर्जी प्रमाणपत्र जमा करवाकर प्रवेश पाने की कोशिश की थी।
डीसी ने दिए कड़े निर्देश
डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि शिक्षा संस्थानों में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि व्यवस्था पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।
Also Read: विनय सिंह को झटका : हाईकोर्ट ने FIR 11/25 में जमानत याचिका की खारिज, बेल देने से इनकार






