बरियातू थाना क्षेत्र के कुसुम विहार रोड नंबर 9 के पास फायरिंग, इलाके में दहशत

By Shreya

Published On:

Date:

बरियातू थाना क्षेत्र के कुसुम विहार रोड नंबर 9 के पास फायरिंग, इलाके में दहशत

Ranchi: रांची के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम विहार रोड नंबर 9 के पास बुधवार को फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यहां तीन से चार राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनी गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थाना प्रभारी सहित सदर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सदर डीएसपी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह भी जांच की जा रही है कि फायरिंग अवैध हथियार से की गई या लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल हुआ। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फायरिंग करने वालों की पहचान की जा सके।

फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Also Read: 26 दिसंबर को बीबीएमकेयू का द्वितीय दीक्षांत समारोह, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे मुख्य अतिथि

Leave a Comment