रांची एयरपोर्ट पर झारखंड की बेटी शिवानी शर्मा का भव्य स्वागत, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका रही हैं सितारा

By Shreya

Published On:

Date:

रांची एयरपोर्ट पर झारखंड की बेटी शिवानी शर्मा का भव्य स्वागत, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका रही हैं सितारा

Ranchi: झारखंड की उभरती हुई प्रतिभा और अंतरराष्ट्रीय एक्ट्रेस शिवानी शर्मा गुरुवार को अपने गृह राज्य पहुंचीं, जहां उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। रांची एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आए।

रांची की रहने वाली शिवानी शर्मा ने हिंदी, पंजाबी और तेलुगु फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। अपने अभिनय करियर के दौरान शिवानी भारतीय सिनेमा से लेकर अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे तक अपना जलवा बिखेर चुकी हैं।

शिवानी शर्मा “Nasheeli Aankhein” और “Saajish: The Conspiracy” जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, उन्होंने T-Series और Zee Music Company जैसे नेशनल म्यूज़िक लेबल्स के साथ 50 से अधिक म्यूज़िक वीडियो में काम किया है, जिनमें उनके ग्लैमरस अंदाज़ और अभिनय कौशल की व्यापक सराहना हुई।

रांची पहुंचने पर शिवानी ने भावुक होते हुए कहा, “रांची मेरी जन्मभूमि है। यहां आकर जो प्यार मिला है, वो मेरे लिए बहुत खास है। मैं चाहती हूं कि झारखंड की और बेटियां भी अपने सपनों को पूरा करें।” शिवानी शर्मा की यह सफलता झारखंड के युवाओं—विशेषकर बेटियों—के लिए बड़ी प्रेरणा मानी जा रही है। रांची में हुआ उनका भव्य स्वागत इस बात का प्रमाण है कि आज वह देश और विदेश, दोनों जगह अपने हुनर का लोहा मनवा चुकी हैं।

Also Read: भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया बने दोबारा माता-पिता: घर में आया नन्हा राजकुमार, सेट पर मना जश्न

Leave a Comment