धनबाद में युवा संघर्ष मोर्चा ने रिक्शा चालकों के बीच बांटे कंबल, ठंड में जरूरतमंदों को मिली राहत

By Shreya

Published On:

Date:

धनबाद में युवा संघर्ष मोर्चा ने रिक्शा चालकों के बीच बांटे कंबल, ठंड में जरूरतमंदों को मिली राहत

Dhanbad: कड़ाके की ठंड में जहां आम लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं रात में काम करने वाले रिक्शा चालकों की परेशानी और बढ़ गई है। ऐसे में युवा संघर्ष मोर्चा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया है। मोर्चा के केंद्रीय संयोजक दिलीप सिंह ने देर रात सड़क पर मेहनत करने वाले रिक्शा चालकों के बीच कंबल वितरण किया। ठंड से बचाव के लिए कंबल पाकर रिक्शा चालकों ने दिलीप सिंह और युवा संघर्ष मोर्चा के प्रति आभार जताया।

दिलीप सिंह ने कहा,
समाज सेवा हमारा उद्देश्य है। हमारी कोशिश है कि इस ठंड में कोई भी व्यक्ति गर्म कपड़ों के बिना न रहे।

उन्होंने बताया कि आगे भी बरमसिया शनि मंदिर और साईं मंदिर परिसर में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि युवा संघर्ष मोर्चा ठंड के मौसम में राहगीरों और जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराने का कार्य लगातार जारी रखेगा।

Also Read: स्मार्टफोन में अनिवार्य ऐप’: ज्योतिरादित्य सिंधिया के दावे पर विवाद — सोशल मीडिया पर बोले ‘झूठ’

Leave a Comment