बढ़ती ठंड से संकट गहराया, SNMMCH में सांस की मरीजों की संख्या बढ़ी

By Neha

Published On:

बढ़ती ठंड से संकट गहराया, SNMMCH में सांस की मरीजों की संख्या बढ़ी

धनबाद: एसएनएमएमसीएच के मेडिसिन विभाग में ठंड के तेज असर के कारण सांस की बीमारियों वाले मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई।  40 से अधिक लोग गंभीर सांस की दिक्कत के साथ अस्पताल पहुंचे, जिनमें कई मरीजों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बढ़ती भीड़ के चलते मेडिसिन विभाग के सभी बेड भर गए।

ठंडी हवाओं का असर फेफड़ों पर 

डॉक्टर के मुताबिक तापमान गिरते ही अस्थमा, सीओपीडी, एलर्जी और संक्रमण से जुड़े मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी पहुंच गई है। ठंडी हवाओं का असर, धूल और प्रदूषण मिलकर फेफड़ों पर भारी पड़ते हैं, जिससे पुरानी बीमारी से पीड़ित लोग अचानक गंभीर स्थिति में पहुंच जाते हैं।

बुजुर्गों की संख्या बढ़ी

डॉक्टरों ने बताया कि शुक्रवार को भर्ती हुए अधिकतर मरीज बुजुर्ग, लंबे समय से सांस की बीमारी वाले लोग और अस्थमा के रोगी थे। तापमान में अचानक गिरावट से उनके फेफड़ों की कार्यक्षमता प्रभावित हुई, जिसके कारण सांस लेना मुश्किल हो गया। कई मरीजों को तुरंत नेब्युलाइजेशन और ऑक्सीजन सपोर्ट देना पड़ा, जबकि गंभीर लोगों को ऑक्सीजन बेड पर शिफ्ट करना पड़ा।

डॉक्टरों ने ठंड में सावधानी बरतने की अपील

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि ठंड में अतिरिक्त सावधानी बरतें। गर्म कपड़े पहनें और खासकर सुबह-शाम बाहर निकलते समय चेहरे व नाक को ढक कर रखें। अस्थमा और एलर्जी से पीड़ित मरीज इनहेलर का नियमित रूप से इस्तेमाल करें और दवाइयाँ समय पर लें।

Also Read: Aaj ka Rashifal 6 December 2025: जानिए कैसा रहेगा आज का आपका दिन

Leave a Comment