देवघर में दर्दनाक हादसा, जैप-5 जवान की AK-47 से गलती से हुई ब्रस्ट फायरिंग में मौत

By Shreya

Updated On:

Date:

देवघर में दर्दनाक हादसा, जैप-5 जवान की AK-47 से गलती से हुई ब्रस्ट फायरिंग में मौत

Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-05) के हवलदार शिवपूजन पाल की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की है, जब अपनी सर्विस राइफल AK-47 की शूटिंग रिंग को चार्ज करते समय अचानक ब्रस्ट फायरिंग हो गई। लगातार निकलीं गोलियाँ उनकी गर्दन में लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक हवलदार शिवपूजन पाल मूल रूप से भभुआ (बिहार) के निवासी थे और जैप-05 में तैनात थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राइफल की शूटिंग रिंग को चार्ज देते समय अचानक AK-47 ने एक साथ कई राउंड फायर कर दिए। हादसे में 6 से 7 गोलियाँ सीधे उनकी गर्दन में लगीं, जिसके कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर मामले की जांच जारी है, ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। जवान की आकस्मिक मौत से पुलिस विभाग और साथियों में शोक की लहर है।

Also Read: Ranchi:  झारखंड का मौसम हुआ सुहावना, कनकनी से मिली राहत, न्यूनतम पारा चढ़ा

 

 

Leave a Comment