झारखंड सरकार की नई पहल, “अबुआ दवाखाना” योजना की शुरुआत

By Neha

Updated On:

झारखंड सरकार की नई पहल, "अबुआ दवाखाना" योजना की शुरुआत

रांची: झारखंड सरकार ने अबुआ दवाखाना योजना की शुरुआत की है। राज्य सरकार की यह पहल ग्रामीणों के लिए काफी लाभदायक होगी।  ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और जनता को एक ही स्थान से सभी औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है ।

ग्रामीणों को आसानी से मिलेगी दवा

झारखंड के लगभग 4 करोड़ आबादी में 76% लोग ग्रामीण क्षेत्र में निवास करते हैं। ऐसे में लोगों को एलोपैथी और आयुष दवाओं की उपलब्धता में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
कई बार ग्रामीणों को अलग-अलग केंद्र से दवा लेने में दिक्कतें आती थी । जिसके लिए अब सरकार ने एक ही स्थान पर सारी दवाइयों का केंद्र अबुआ दवाखाना स्थापित करने का निर्णय लिया है।

एक ही स्थान पर सारी दवाइयां उपलब्ध

इस दवा खाना में एलोपैथी, आयुर्वेद , होम्योपैथी और सिद्ध चिकित्सा प्रणाली की आवश्यकता दवाइयां एक ही जगह पर उपलब्ध होगी। सभी लाभार्थियों को यह दवा निशुल्क वितरण किया जाएगा । राज्य के सभी 24 जिलों में 775 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर एकीकृत औषधि केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मॉडल फार्मेसी, आउटलेट के अनुरूप डिजाइन, ग्राहक सेवा काउंटर, भंडारण अलमारियां, रेफ्रिजरेटर आदि शामिल होगा।

कैसे किया जाएगा संचालन

अबुआ दवाखाना का संचालन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत योग प्रशिक्षक द्वारा किया जाएगा। जबकि देखरेख संबंधित आयुष चिकित्सक करेंगे। डिजिटल निगरानी और तकनीकी संचालन के लिए आयुष निदेशालय में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट का गठन होगा। जिसमें आयुष उपनिदेशक, आईटी मैनेजर, एक फार्मास्टिक शामिल रहेंगे । झारखंड सरकार की यह पहला ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में दवा उपलब्धता   पारदर्शिता और एकीकृत चिकित्सा सुविधा को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

ग्रामीणों को पहुंचाया जाएगा लाभ

वही इस सिलसिले में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा की अबुआ दवाखाना योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।  पहली बार झारखंड में एक ही स्थान पर सारी दवाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि ग्रामीण इलाकों में हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव और परेशानी की सही दवा और सही उपचार तक हम पहुंचाएं।

Also Read : T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने सौंपी रोहित शर्मा को कमान

Leave a Comment