झारखंड में अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत, फिर लौटेगी शीतलहर

By Shreya

Published On:

Date:

झारखंड में अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत, फिर लौटेगी शीतलहर

Ranchi: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से लोगों को अगले तीन दिनों तक राहत मिलने वाली है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार उत्तर और उत्तर–पूर्व दिशा से बहने वाली ठंडी हवा का रुख बदलकर अब उत्तर-पश्चिमी हवा चलने लगी है। इससे राज्य के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि राहत ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी, क्योंकि 2 दिसंबर से हवा का रुख फिर बदलने की उम्मीद है, जिससे न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है और शीतलहर के हालात बन सकते हैं।

जिलावार न्यूनतम तापमान

  • गुमला – 8.2°C (सबसे कम)
  • खूंटी – 9.6°C
  • लोहरदगा – 9.9°C
  • पाकुड़ – 15.7°C (सबसे अधिक)
  • देवघर – 15.1°C
  • गोड्डा – 15.0°C
  • पूर्वी सिंहभूम – 14.6°C
  • बोकारो – 13.9°C

प्रमुख शहरों का तापमान

  • रांची – 11.8°C
  • जमशेदपुर – 12.6°C
  • बोकारो थर्मल – 12.1°C
  • धनबाद – 16°C

अधिकतम तापमान का हाल

  • गोड्डा – 29.9°C
  • पाकुड़ – 29.9°C
  • सिमडेगा – 29.1°C
  • पूर्वी सिंहभूम – 28.9°C
  • चाईबासा – 28.8°C
  • देवघर – 28.6°C
  • डाल्टनगंज – 28.2°C

आने वाले दिनों का मौसम

  • 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक सुबह के समय कोहरा और धुंध, दिन में आंशिक बादल रहेंगे। इस दौरान ठंड से राहत बनी रहेगी।
  • 4 दिसंबर से सुबह कोहरा और धुंध के बाद आसमान पूरी तरह साफ होगा।
    न्यूनतम तापमान में फिर से कमी दर्ज होगी और शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

Also Read: IND vs SA पहला ODI: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत को मिलेगा पहले बल्लेबाजी का मौका

Leave a Comment