झारखंड में सर्दी से मिलेगी राहत! सिमडेगा का पारा 5.7 डिग्री पर पहुंचा, दूसरे जिलों में क्या है स्थिति

By Shreya

Published On:

Date:

झारखंड में सर्दी से मिलेगी राहत! सिमडेगा का पारा 5.7 डिग्री पर पहुंचा, दूसरे जिलों में क्या है स्थिति

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सर्दी का सितम शुरू हो गया है. पिछले दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सिमडेगा जिला में न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. हालांकि गोड्डा का न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. राज्य के 10 जिले ऐसे हैं जहां का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया है.

सिमडेगा के बाद सबसे ज्यादा सर्दी गुमला में पड़ रही है. यहां पिछले 24 घंटों में न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. अब सवाल है कि आखिर कड़ाके की ठंड के पीछे की क्या वजह है. आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा.

10 जिलों की न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे

मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक, उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज हुई है. पछुआ हवाएं निचले वायुमंडलीय स्तर पर सक्रिय हैं. इसकी वजह से पिछले 24 घंटे के भीतर सिमडेगा के बाद गुमला में 5.8 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में 6 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा में 7.3, हजारीबाग में 7.5, डाल्टनगंज में 8.0, लातेहार में 8.2, रांची में 8.4, पश्चिमी सिंहभूम में 9.0 और बोकारो में 9.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है.

कल से सर्दी से राहत मिलने की है ये वजह

राहत की बात है कि 28 नवंबर से हवाओं का रुख बदलने की संभावना है. इसकी वजह से न्यूनतम पारा में 2-4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है. मौसम केंद्र के मुताबिक, यह सिलसिला 2 दिसंबर तक चल सकता है. इसका मतलब है कि कल से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी. इस दौरान सुबह के वक्त कोहरा और धुंध देखने को मिलेगा. इसके बाद आंशिक बादल छा सकते हैं.

Also Read: IND vs SA: पहले वनडे मैच के सभी टिकट SOLD OUT, आज नहीं खुलेंगे काउंटर

Leave a Comment