जेएसएससी सीजीएल-2023 रिज़ल्ट जारी, 1932 अभ्यर्थी सफल घोषित

By Neha

Published On:

Date:

जेएसएससी सीजीएल-2023 रिज़ल्ट जारी, 1932 अभ्यर्थी सफल घोषित

रांची: झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सामान्य स्नातक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल)-2023 का परिणाम आखिरकार जारी कर दिया गया है। जेएसएससी के परीक्षा नियंत्रक ने आधिकारिक तौर पर रिज़ल्ट पब्लिश किया, जिसमें कुल 1932 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए सफल घोषित किया गया है।

2023 में चयन प्रक्रिया शुरू की थी

जेएसएससी ने वर्ष 2023 में राज्य के अलग-अलग विभागों में 2025 रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की थी। इनमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 847 पद, कनीय सचिवालय सहायक के 293 पद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 170 पद, प्लानिंग असिस्टेंट के सिर्फ 4 पद, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 191 पद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 249 पद और अंचल निरीक्षक सह कानूनगो के 178 पद शामिल हैं। इन सभी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है।

आयोग ने सोमवार को परिणाम जारी की

हाईकोर्ट ने 3 दिसंबर को प्रकाश कुमार और अन्य की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग को परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने और राज्य सरकार को नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था। कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए आयोग ने सोमवार को परिणाम जारी कर दिया।

मेरिट सूची वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों के अंक, कटऑफ और विभागवार रिक्तियों के अनुसार अंतिम मेरिट सूची छठे चरण की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे संबंधित जानकारी अलग से प्रकाशित की जाएगी।

10 वर्षों से आयोजित की जाती रही है परीक्षा

ध्यान देने वाली बात है कि सामान्य स्नातक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा पिछले 10 वर्षों से आयोजित की जाती रही है, लेकिन विभिन्न कारणों से इसकी चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती थी। इस बार भी परीक्षा में कई बाधाएं आईं, लेकिन अंतत: 3,04,769 अभ्यर्थियों की भागीदारी वाली इस परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। अब चयनित उम्मीदवारों को राज्य के 2025 पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

Also Read: केंदुआ गैस रिसाव: छह दिन बाद भी हालात गंभीर, स्थानीय लोगों का विरोध तेज

Leave a Comment