जस्टिस एम.एस सोनक होंगे झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

By Neha

Published On:

Date:

जस्टिस एम.एस सोनक होंगे झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

रांची: झारखंड हाईकोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद अब मुंबई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एम. एस. सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त किया जाएगा। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक के बाद देश के कई राज्यों के हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस और अन्य न्यायाधीशों के तबादलों को मंजूरी दी गई। यह बैठक सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुई थी।

जारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड हाईकोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस के रिटायरमेंट के बाद जस्टिस एम. एस. सोनक औपचारिक रूप से चीफ जस्टिस का पद संभालेंगे।

Also Read: ऑपरेशन NARCOS के तहत आरपीएफ रांची की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा बरामद

Leave a Comment