रांची में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 7 अड्डे ध्वस्त, भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद

By Shreya

Published On:

Date:

रांची में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 7 अड्डे ध्वस्त, भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद

Ranchi: राजधानी रांची में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग की टीम ने नामकुम थाना क्षेत्र के हेसापीढ़ी और कटाई टोली इलाके में छापेमारी कर सात अवैध चुलाई शराब के अड्डों को ध्वस्त किया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से लगभग 10,000 किलो जावा महुआ और करीब 200 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त की। विभाग के अनुसार, यह अवैध कारोबार काफी समय से इन क्षेत्रों में सक्रिय था और शिकायतों के आधार पर छापेमारी की गई।

हालांकि, छापेमारी के दौरान सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। टीम ने अड्डों को नष्ट कर आवश्यक सैंपल जब्त कर लिए हैं।

विभाग की ओर से बताया गया कि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। साथ ही, इलाके में अवैध शराब निर्माण और तस्करी पर रोक लगाने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की इस कार्रवाई को ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि अवैध शराब का कारोबार न केवल सामाजिक समस्या बन चुका है, बल्कि इससे स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा था।

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब अस्पतालों में मरीजों को खून के लिए रिप्लेसमेंट डोनर की आवश्यकता नहीं

Leave a Comment