Ranchi: राजधानी रांची में सक्रिय कुख्यात कोढा गैंग के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैंक के लॉकर से जेवरात निकालकर लौट रहे एक सीसीएल कर्मी से हुई करीब 60 लाख रुपये के गहनों की छिनतई की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
बिहार के कटिहार से भारी मात्रा में जेवर बरामद
रांची पुलिस ने बिहार के कटिहार जिले में छापेमारी करते हुए 425 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह वही गहने हैं, जिन्हें घटना के दिन सीसीएल कर्मचारी से लूट लिया गया था।
कई राज्यों की पुलिस से समन्वय
घटना के बाद रांची पुलिस ने उड़ीसा, बंगाल और बिहार पुलिस से संपर्क किया था। बिहार पुलिस द्वारा मिले इनपुट के आधार पर एक टीम कटिहार भेजी गई, जहां से जेवर बरामद किए गए। हालांकि मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।
रामकुमार यादव सहित दो लोगों ने दी थी वारदात को अंजाम
पुलिस ने बताया कि इस लूटकांड को रामकुमार यादव और उसके एक साथी ने अंजाम दिया था। दोनों कुख्यात कोढा गैंग से जुड़े हुए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी है।
Also Read: झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज: कहीं कड़ाके की ठंड, कहीं मिल रही हल्की राहत






