इंडिया vs साउथ अफ्रीका मैच तैयारियां तेज, स्टेडियम के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

By Neha

Updated On:

Date:

इंडिया vs साउथ अफ्रीका मैच तैयारियां तेज, स्टेडियम के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

रांची: रांची में इंडिया vs साउथ अफ्रीका के मैच को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर है। 30 नवंबर को यह मैच होने वाला है।धीरे धीरे अब दिग्गज खिलाडी भी रांची पहुँच रहे है।  इसी सिलसिले में रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम ने जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम के आसपास अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। स्टेडियम के चारों ओर जहां सड़क के किनारे दुकान, ठेलों के वजह से भीड़ और जाम की समस्या बढ़ रही थी। उन सभी जगह से अतिक्रमण हटाया गया ।

पुरे इलाके की सफाई 

टीम आज पूरे स्टेडियम क्षेत्र में सक्रिय रही।हर उसे स्थान से अतिक्रमण हटाया जहां भीड़ और अव्यवस्था की संभावना थी। अधिकारियों का कहना है कि मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शन पहुंचेंगे इसीलिए सड़के साफ और सुचारू रखना जरूरी है ।नगर निगम ने लोगों से अपील की वे सड़क पर अतिक्रमण न करें और सहयोग दें ताकि मैच के दिन वाहनों की आवाजाही सुचारू रहे ।

अवैध दुकानों को हटाया 

वही नगर निगम ने सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले और दुकानों को भी हटाया और दुकानों को वहां से खाली करवाया। सड़क के किनारे खाने पीने के ठेलों के कारण रोजाना भारी भीड़ लगती थी और सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती थी।

Also Read : बिना पर्चे कफ सिरप बिक्री पर रोक, झारखंड हाई कोर्ट का सख्त निर्देश

Leave a Comment