मिलेट मिशन: झारखंड के 35 हजार किसानों को मिलेगा 15.6 करोड़ की सहायता

By Neha

Published On:

Date:

मिलेट मिशन: झारखंड के 35 हजार किसानों को 12 दिसंबर को मिलेगी 15.6 करोड़ की सहायता

रांची: झारखंड के मिलेट मिशन से जुड़े किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार 12 दिसंबर को मोटे अनाज की खेती करने वाले करीब 35 हजार किसानों के बैंक खातों में सीधे लाभांतरण (DBT) के जरिए 15.6 करोड़ रुपये भेजने वाली है।

मिलेट खेती के लिए दी जा रही राशि 

यह धनराशि 52 हजार एकड़ जमीन पर हो रही मिलेट खेती के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि है। मिशन के तहत सरकार किसानों को प्रति एकड़ 3,000 रुपये की सहायता देने का प्रावधान कर चुकी है, ताकि वे मोटे अनाज की खेती को और बढ़ा सकें।

मिलेट मिशन का मकसद पौष्टिक खाद्यान्न को बढ़ावा देना है

सरकार का कहना है कि मिलेट मिशन का मकसद केवल किसानों की आमदनी बढ़ाना ही नहीं, बल्कि पौष्टिक खाद्यान्न को बढ़ावा देना, खाद्य सुरक्षा मजबूत करना और गांवों में रोजगार के अवसर तैयार करना भी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हित में किए जा रहे कदम सिर्फ घोषणाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इन्हें तेजी से जमीन पर लागू किया जा रहा है।

Also Read: जंगली हाथियों के हमले से 24 वर्षीय युवक की मौत

Leave a Comment