14 दिसंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 2025, 21 दिसंबर को होगा समापन

By Neha

Updated On:

Date:

14 दिसंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 2025, 21 दिसंबर को होगा समापन

धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित हो रहे संसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज़ धनबाद लोकसभा क्षेत्र में 14 दिसंबर से होगा। यह आयोजन बिरसा मुंडा स्टेडियम में शुरू होकर 21 दिसंबर तक चलेगा। इसकी जानकारी सांसद ढुलू महतो ने रविवार को जगजीवन नगर स्थित अपने सांसद कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी।

सांसद ढुलू महतो ने किया घोषणा

सांसद ने बताया कि ओ महोत्सव में क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, जूडो, एथलेटिक्स, शतरंज और तीरंदाजी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। इस खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी—दोनों क्षेत्रों के युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर देना है।

ढुलू महतो ने युवाओं से की अपील

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और धनबाद लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे झारखंड से भी खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। सांसद महतो ने धनबाद, बोकारो, झरिया, सिंदरी, निरसा और चंदनकियारी के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने जिले और राज्य का नाम रोशन करने की अपील की।

इसके साथ ही सांसद ढुलू महतो ने इंडियन आइडल सीजन 16 में शानदार प्रदर्शन कर रहे धनबाद के प्रतिभाशाली गायक अभिषेक कुमार को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि लोग उन्हें अधिक से अधिक वोट दें।

Also Read: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रांची में श्रवण जालान के घर और ऑफिस पर ताबड़तोड़ रेड

Leave a Comment