रांची: झारखंड परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को और आसान बनाते हुए नया स्मार्ट सिस्टम शुरू किया है। अब लोग घर बैठे ही लाइसेंस से जुड़े सभी चरण पूरे कर सकेंगे। पहले लाइसेंस टेस्ट देने के लिए आवेदकों को कई बार RTO कार्यालय या टेस्ट सेंटर जाना पड़ता था, लेकिन अब यह झंझट खत्म हो गया है। विभाग द्वारा लॉन्च किए गए इस स्मार्ट सिस्टम से ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट ऑनलाइन ही घर से दिया जा सकता है।
दलालों से छुटकारा मिलेगा
अब आवेदक परिवहन विभाग के मोबाइल ऐप या आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके ऑनलाइन टेस्ट दे सकेंगे। टेस्ट समाप्त होते ही सिस्टम AI और फेस रिकॉग्निशन तकनीक की मदद से तुरंत पास या फेल का परिणाम दे देगा। विभाग का कहना है कि इससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और दलालों से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ लंबी लाइनों में लगने की परेशानी भी खत्म हो जाएगी। यदि कोई आवेदक टेस्ट में असफल होता है तो वह दोबारा प्रयास कर सकता है।
अधिकारियों का कहना है कि यह सुविधा आम लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। पूरी प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने का उद्देश्य है कि नागरिकों को कम से कम समय में सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
आवेदन कैसे करें
-
परिवहन विभाग की वेबसाइट या ऐप पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें
-
आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें
-
घर बैठे ऑनलाइन टेस्ट दें
-
टेस्ट पास होते ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी
Also Read: अब बिना RTO गए बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन टेस्ट की सुविधा शुरू






