जमशेदपुर: सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में आर्चरी और मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आर्चरी स्पर्धा का आयोजन जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ, जहां बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने इंडियन राउंड में भाग लिया।
कई तीरंदाजों ने हिस्सा लिया
इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्लबों से चयनित तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। पूरा आयोजन द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित और पद्मश्री पूर्णिमा महतो के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन ट्रैफिक उपाधीक्षक नीरज ने किया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सांसद विद्युत वरन महतो स्वयं मौजूद रहे और प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
निर्मला महतो ने जीते स्वर्ण
महिला वर्ग में निर्मला महतो ने स्वर्ण पदक, काजल महतो ने रजत पदक और आलोमनी महतो ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग में सागेन सोरेन को स्वर्ण, सगुण सोरेन को रजत और आकाश महतो को कांस्य पदक मिला। सभी विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कुलवंत सिंह बंटी द्वारा किया गया।
Also Read: आम नागरिक बनकर सीएम ने किया रांची का औचक निरीक्षण






