रांची नगर निगम ने कई होटल, मेस और हॉस्टल पर ठोका जुर्माना

By Neha

Published On:

Date:

रांची नगर निगम ने कई होटल, मेस और हॉस्टल पर ठोका जुर्माना

रांची : रांची नगर निगम शहर में सफाई व्यवस्था मजबूत करने और सूखा–गीला कचरे के पृथक्करण को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। इसी अभियान के तहत निगम की टीम ने कई होटल, रेस्टोरेंट, मेस, अपार्टमेंट, हॉस्टल और विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई जगहों पर खुले में कचरा फेंकना, कचरे को अलग-अलग न करना और डस्टबिन का सही उपयोग न करने जैसी लापरवाहियां सामने आईं, जिस पर निगम ने जुर्माना लगाया।

2,000 रुपये का लगाया जुर्माना 

कार्रवाई जिन रेस्टोरेंट पर हुई उनमें द रासो होटल, द रुईन हाउस, माउंटेन व्यू रिसोर्ट, भारत घर, फूड कोर्ट, काउज 7, RFC और कावेरी रेस्टोरेंट शामिल हैं। इन सभी पर खुले में कचरा फेंकने या कचरे के पृथक्करण के नियमों का पालन न करने पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। मेस श्रेणी में रिम्स हॉस्टल 07, रिम्स हॉस्टल 08 और अन्य मेस पर सफाई में लापरवाही पाए जाने पर दंडित किया गया।

5,000 रुपये का काटा चालान 

हॉस्टल श्रेणी में श्री गुरु बॉयज़ लॉज पर स्वच्छता नियम न मानने के कारण 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, होटल/मेस श्रेणी में विजन इंडिया पर डस्टबिन न रखने और खुले में कचरा फेंकने के लिए 5,000 रुपये का चालान काटा गया। चिकन शॉप संचालक मो. सोहेल पर भी कचरा प्रबंधन में कमी मिलने पर कार्रवाई की गई।

Leave a Comment