Ranchi: रांची के बेड़ों थाना क्षेत्र में सामने आए कथित गैंगरेप मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में यह मामला पूरी तरह फर्जी निकला। रांची पुलिस ने गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने 50 हजार रुपये लेकर पांच युवकों के खिलाफ झूठा सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
रंगदारी वसूलने की थी साजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंगरेप का आरोप दर्ज कराने के बाद महिला और उसके सहयोगियों ने आरोपित युवकों के परिजनों से रंगदारी की मांग शुरू कर दी थी। पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को केस में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। यह पूरा मामला सुनियोजित साजिश के तहत रचा गया था।
मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता साबिर खान सहित नसीहा खातून, मोहम्मद नसीम, इम्तियाज आलम और विक्की खान को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है।
पहले ही जेल जा चुका है एक युवक
महिला की शिकायत के आधार पर इससे पहले पांच युवकों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो अब भी जेल में बंद है। फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद पुलिस उस युवक के मामले की भी दोबारा समीक्षा कर रही है।
जांच में सामने आई कई चौंकाने वाली बातें
पुलिस ने बताया कि साजिश को प्रभावी बनाने और लोगों पर दबाव बनाने के लिए चौथी पास साबिर खान निजी बॉडीगार्ड के साथ घूमता था, ताकि डर का माहौल बनाया जा सके। इसी डर के सहारे रंगदारी वसूलने की कोशिश की जा रही थी।
Also Read: फ्लाइट कैंसिलेशन के बीच रांची में होटल संचालकों पर सख्ती, जिला प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश






