रांची: राशनकार्ड धारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जी हां अब आसानी से घर बैठे आप ई केवाईसी कर सकते है। अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने या लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी।
सरल हुई ई केवाईसी प्रक्रिया
स्मार्ट पीडीएस के जरिये मोबाइल से घर बैठे ही ई-केवाईसी पूरी हो सकेगी। दरअसल राशन कार्डधारियों के लिए राज्य सरकार ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया को और सरल कर दिया है। अब स्मार्ट पीडीएस सेवा के जरिये लाभुक अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन केवाईसी पूरा कर सकेंगे। इसके अलावा ई-मित्र केंद्र और सरकारी निर्धारित दुकानों पर भी कम समय में ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। लाभुकों को न तो विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत है और न ही लंबी लाइनों में लगने की।
जल्द करवाए ई-केवाईसी
राशन कार्ड से जुड़ी सूचनाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपडेट किया जा रहा है। विभाग ने सभी प्रखंडों और पंचायत स्तर पर भी ई-केवाईसी कराने का विकल्प उपलब्ध कराया है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी करा लें, ताकि राशन वितरण और सरकारी योजनाओं में कोई बाधा न आए।
साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे लाभुकों की समस्याओं का समाधान तुरंत करें। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाए।
Also Read :बिना पर्चे कफ सिरप बिक्री पर रोक, झारखंड हाई कोर्ट का सख्त निर्देश






