Ranchi: राजधानी रांची में कल शुक्रवार, 19 दिसंबर को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अवर-प्रमंडल कोकर के अंतर्गत चुटिया और नामकुम विद्युत शक्ति उपकेंद्र के सभी 11 केवी फीडर से दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक बिजली कटौती की घोषणा की गई है। बिजली विभाग के अनुसार यह शटडाउन दुर्गा सोरेन चौक के पास 33 केवी लाइन के यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के लिए आवश्यक है।
इन इलाकों में रहेगी बिजली बाधित
- उपर चुटिया
- मिडिल चुटिया
- लोअर चुटिया
- धुमसा टोली
- मकचुन्द टोली
- सामलोंग
- बेल बगान
- कृष्णापुरी
- द्वारिकापुरी
- अयोध्यापुरी
- विंध्यवासिनी नगर
- स्वर्णरेखा नगर
- केतारी बगान
- घाट रोड
- नामकुम स्टेशन
- तेतरी टोली
- जोरार
- लोवाडीह चौक
- नामकुम इंडस्ट्रियल एरिया
- नामकुम बाजार
- खिजरी
- अमेठिया नगर
- महुआ टोली
- नामकुम बस्ती
इत्यादि क्षेत्र बिजली कटौती से प्रभावित रहेंगे।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
Also Read: मनरेगा का नाम बदलने पर झामुमो का केंद्र पर हमला, योजना को मूलरूप से खत्म करने का आरोप






