Jharkhand: झारखंड में पुलिस विभाग के लिए एक बड़ी प्रशासनिक अपडेट सामने आई है। राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रोन्नति दे दी गई है। इसके लिए आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में दिल्ली में आयोजित चयन समिति की बैठक में डीएसपी रैंक के कई अधिकारियों के नामों पर मुहर लगाई गई। जिन अधिकारियों को आईपीएस पद पर पदोन्नत किया गया है, उनमें श्रीराम समद, रोशन गुड़िया, राजेश कुमार, मजरूल होदा और दीपक कुमार सहित अन्य नाम शामिल हैं।

Also Read: JKLM पार्टी का विधानसभा मार्च, करमटोली चौक पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था






