पलामू, झारखंड में जन्मी शिवानी शर्मा आज भारतीय सिनेमा और इंटरनेशनल रनवे की दुनिया में एक बड़ी पहचान बना चुकी हैं। 9 नवंबर 1999 को जन्मी शिवानी अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ीं। छोटे शहर से निकली यह प्रतिभा आज बॉलीवुड और फैशन उद्योग में शानदार सफलता हासिल कर रही है।
छोटे शहर से इंटरनेशनल मंच तक—शिवानी शर्मा ने हासिल की नई पहचान
शिवानी शर्मा बॉलीवुड की एक चर्चित एक्ट्रेस, इंटरनेशनल परफॉर्मर और फैशन मॉडल हैं, जिन्होंने हिंदी, पंजाबी और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। उनकी अदाकारी और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों और इंडस्ट्री दोनों को प्रभावित किया है। शिवानी विशेष रूप से अपने प्रोजेक्ट्स “नशीली आंखें” और “साज़िश: द कॉन्सपिरेसी” के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही T-Series और Zee Music Company जैसे प्रमुख म्यूज़िक लेबल्स के लिए वह 50 से अधिक म्यूज़िक वीडियोज़ में नज़र आ चुकी हैं। अपने काम की उत्कृष्टता के लिए उन्हें कई सम्मान भी प्राप्त हुए हैं, जिसमें JIFFA में बेस्ट पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस का एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रमुख है।
फिल्मों से फैशन दुनिया तक, शिवानी शर्मा का चमकता सफर जारी
सिनेमा के अलावा फैशन जगत में भी शिवानी की दमदार उपस्थिति रही है। उन्होंने कई बड़े फैशन शो और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में जूरी मेंबर और सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर हिस्सा लिया है। वह IIFA और SIIMA जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड कार्यक्रमों से भी जुड़ी रही हैं।
सिनेमा और फैशन में झारखंड की दमदार उपस्थिति
इंटरनेशनल परफॉर्मर के रूप में शिवानी ने भारत के साथ-साथ दुबई, कोलंबो, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड और अमेरिका जैसे देशों में भी परफॉर्म किया है। फैशन मॉडलिंग के क्षेत्र में उन्होंने Dior, Prada, Versace, Tanishq, Ferrari, Lamborghini और Victoria’s Secret जैसे नामी ब्रांड्स के साथ काम किया है। इसके अलावा वह कई अंतरराष्ट्रीय मैगज़ीन के कवर पेज पर भी छप चुकी हैं।
इंटरनेशनल रनवे पर छा गई झारखंड की बेटी
आज शिवानी शर्मा कई बड़े आने वाले फिल्मों और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में जुड़ी हैं। भारतीय सिनेमा और फैशन जगत में उनका योगदान लगातार बढ़ रहा है। झारखंड की इस बेटी ने साबित कर दिया है कि सपने और मेहनत मिलकर हर मंज़िल को हासिल करा सकते हैं। उनकी सफलता न सिर्फ़ राज्य बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है, और आने वाले समय में शिवानी अपनी कला, मेहनत और लगन से और भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करने की ओर अग्रसर हैं।






