‘नशीली आंखें’ गाने से फेमस हुई झारखंड की शिवानी शर्मा, रांची में हुआ भव्य स्वागत

By Shreya

Published On:

Date:

‘नशीली आंखें’ गाने से फेमस हुई झारखंड की शिवानी शर्मा, रांची में हुआ भव्य स्वागत

Ranchi: भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री शिवानी शर्मा सोमवार को अपने गृह राज्य झारखंड पहुंचीं, जहां राजधानी रांची के ODR में प्रशंसकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भीड़ में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने अपने चहेते सितारे के साथ तस्वीरें लेने और ऑटोग्राफ पाने की कोशिश की।

अभिनेत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान झारखंड की प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा,
“यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। अगर सही मंच और मार्गदर्शन मिले तो झारखंड के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान बना सकते हैं।”

उन्होंने राज्य में फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की संभावनाओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड भविष्य में मनोरंजन जगत का बड़ा केंद्र बन सकता है।

शिवानी शर्मा ने हिंदी, पंजाबी और तेलुगु सिनेमा में अपने अभिनय से खास पहचान बनाई है। वहीं, उन्होंने टी-सीरीज सहित कई प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनियों के साथ काम किया है और 50 से अधिक म्यूजिकल एल्बम्स में अभिनय किया है। उनके गानों और फिल्मों को देश-विदेश के दर्शकों से खूब सराहना मिली है।

हाल के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में उनकी सक्रिय मौजूदगी ने उनके करियर को नया उछाल दिया है और उन्हें एक ग्लोबल पहचान दिलाई है।

पलामू की बेटी शिवानी शर्मा न सिर्फ मनोरंजन जगत में चमक बिखेर रही हैं, बल्कि झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनकर उभरी हैं।

Also Read: झारखंड में बिजली 60% तक महंगी होने की संभावना, जेबीवीएनएल ने भेजा प्रस्ताव; सियासत तेज

Leave a Comment